जमुई: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जमुई में भव्य स्वागत किया गया
Jamui, Jamui | May 17, 2026 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रविवार को करीब 11 बजे जमुई पहुंचे, जहां खेल मंत्री श्रेयसी सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमुई रेलवे स्अेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।