अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत दीप प्रज्वलवन कार्यक्रम आयोजित
दीपों की रोशनी से जगमगाया अशोकनगर रेलवे स्टेशन
--
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर आशीर्वाद का दीया, विकसित भारत के संकल्प का’ जिला स्तरीय कार्यक्रम अशोकनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, श्री लड्डूराम कोरी सहित सामाजिक संस्थाएं, विभिन्न संगठन, नागरिकों द्वारा सहभागिता कर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किये गये।
कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से भारत के मानचित्र की आकृति बनाकर दीपों से प्रज्वलित कर विकसित भारत 2047 का संदेश दिया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#AshirwadKaDiya
#ashoknagar