कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स की सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की स्थिति, शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रकरणों तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही बैंकिंग सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु पात्रता एवं दस्तावेज सहित की जानकारी चस्पा की जाए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के तहत हितग्राहियों की सफलता की कहानी मीडिया,सोशल एवं पोर्टल पर अपलोड कराई जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, भगवान विरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना एवं ट्ट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड मछली पालन, स्व सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
#ashoknagar