बक्सर: रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग का आरोप, 9 लोगों पर एफआईआर
Buxar, Buxar | Jul 9, 2026 नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी बुधनपुरवा मोहल्ले में रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर बक्सर नगर थाना में बबली दुबे समेत 9 लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।