करनैलगंज: छिटनापुर प्राथमिक विद्यालय में 15 दिनों बाद बिजली बहाल, लौटी रौशनी
बालपुर के छिटनापुर प्राथमिक विद्यालय मे 15 दिनों से बिजली गुल थी, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। मीडिया मे खबर चलने के बाद बिजली विभाग हरकत मे आया और स्कूल परिसर मे जर्जर हो चुके खंभों व तारों को बदलकर बिजली बहाल कर दी गई। जिससे स्कूल प्रशासन व छात्रों ने राहत की सांस ली। सोमवार 1 बजे प्रधानाध्यापक ने मीडिया व प्रशासन का आभार जताया।