करनैलगंज: करनैलगंज के एसडीएम ने 16 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
करनैलगंज मे लेखपालो की कमी से कई राजस्व ग्रामों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए 16 लेखपालो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है। नए लेखपालो का प्रशिक्षण समाप्त होने तक पुराने लेखपालो को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई है। शुक्रवार 3 बजे SDO ने बताया कि 16 लेखपालो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया गया है और उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।