करनैलगंज: दुकान पर कब्जा होने से नाराज बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ा, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करनैलगंज पुलिस ने नीचे उतारा
शुक्रवार 11 बजे मसौलिया गांव निवासी शिवकुमार पाठक करनैलगंज तहसील के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर दुकान कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही व कब्जामुक्त करने की मांग को लेकर 3 घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा। सूचना पाकर SDM व कोतवाल मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दिया। 2 बजे कोतवाल ने बताया शिवकुमार पाठक को सकुशल टंकी से नीचे उतार लिया गया है।