करनैलगंज: करनैलगंज में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- पीएम पद के लिए राहुल गांधी को नहीं मिलेगी वैकेंसी, उदित राज की सोच को सलाम
शनिवार को करनैलगंज में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सरयू महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह मे पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने 2 बजे मीडिया से कहा कि उदित राज पहले BJP से MP बने और अब ज्ञान बांट रहे है। अगर वे राहल गांधी को अंबेडकर बता रहे है, तो अंबेडकर समर्थकों को विचार करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा राहुल अब बहुत दूर नजर आ रहे है। PM पद के लिए वैकेंसी नही है।