करनैलगंज: पूर्व माध्यमिक विद्यालय असिधा की चहारदीवारी भरभराकर गिरी, दो सगी बहनें हुईं घायल
पू०मा०विद्यालय असिधा की चहारदीवारी अचानक शनिवार 12 बजे भरभराकर ढह गई। चहारदीवारी गिरने से 2 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों व परिजनों को देते हुए घायल छात्राओ को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कालेज भेजा है। 1 बजे BEO मनीष सिंह ने बताया विद्यालय के बाउंड्रीवाल गिरने एवं 2 छात्राओ के घायल होने की सूचना मिली है।