बेतिया से खबर है जहां आज 21फरवरी शनिवार करीब एक बजे हरीवाटिका चौक के समीप फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में दर्जनों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बॉलीवुड और फिल्म के प्रोड्यूसर का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। विरोध कर रहे युवाओं का आरोप है कि फिल्म में एक जाति और एक धर्म की छवि को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जिससे समाज में गलत