पांडू: मुसीखाप में 16 अक्टूबर से पांच दिवसीय बहर कानपुरी नाटक का मंचन
Pandu, Palamu | Oct 14, 2026 पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गांव में दशहरा महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी पांच दिवसीय बहर कानपुरी नाटक का मंचन किया जाएगा। नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। पांच दिनों तक चलने वाले नाटक मंचन में गांव के युवा और वरिष्ठ कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।