बीसलपुर: लौगहा खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
क्षेत्र के ग्राम लौंगहा में शनिवार सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उनके चचेरे भाई के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख पुकार मची हुई है।