अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में बारिश और ओले गिरने से फसल बर्बाद, डीएम खुद खेतों में पहुंचे
न्यूरिया क्षेत्र में बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अचानक बदले मौसम ने अन्नदाताओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे किसानों में चिंता का माहौल है। हालात का जायजा लेने बृहस्पतिवार को 1 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह खुद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने खेतों में जाकर जलभराव और खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया।