मीरा के पसरे पर अचानक रुका CM साय का काफिला, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पसरे पर मुख्यमंत्री का काफिला अचानक रुका। मुख्यमंत्री ने वहां से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए मिट्टी का दीया खरीदा और मीरा को 1 हजार रुपए देकर उसके श्रम और स्वावलंबन का सम्मान किया।
#VishnuDeoSai #RaipurNews #AashirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #ChhattisgarhNews