मड़ावरा: गोराकलां के बस स्टैंड के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से 2 बाइक सवार हुए घायल
तहसील मड़ावरा के गोराकलां गाँव के बस स्टैंड के पास शानिवार की शाम करीब 4बजे एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार 2 लोग घायल हो गये।जिन्हें 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।