अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक के झलमला उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण राष्ट्रीय टीम ने किया
आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र झलमला में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया था। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र का गहन मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के दौरान टीम ने निर्धारित 12 स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।