अकलतरा पुलिस ने अकलतरी से जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार 5 जुआरी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार जुआरी, अकलतरा और बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, अकलतरी तालाब के पास कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है।