अकलतरा: अमलीपाली में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, शिविर में 74 आवेदन हुए प्राप्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ देने के लिए आज अकलतरा ब्लॉक के अमलीपाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिक सहित आस-पास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।