अकलतरा: पौना गांव में 11 KV तरंगित तार की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
अकलतरा पुलिस के मुताबिक, कटघरी गांव के रहने वाले राजेन्द्र माथुर सहित अन्य लोग पौना गांव में काम करने गए थे। इस दौरान छत का निर्माण किया जा रहा था और लिफ्ट मशीन लगाया गया था। तभी राजेन्द्र माथुर का पैर लिफ्ट मशीन के चैनल में फस गया और वह 11 केवी तार को पकड़ लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था और उसे अकलतरा अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है।