अकलतरा: अकलतरा की बेटी पूजा टांडेकर बनीं मिस छत्तीसगढ़, पिता करते हैं जूता पॉलिश
आज शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार अकलतरा की पूजा टांडेकर ने रायपुर में आयोजित मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। वार्ड नंबर 13 की रहने वाली पूजा एक साधारण परिवार से हैं, जहां उनके पिता छगन लाल जूता पॉलिश का काम करते हैं और मां मितानीन हैं। पूजा ने अपनी मेहनत और कला के दम पर ये मुकाम हासिल किया।