भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ किया गया गिरफ्तार
भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नेहा राव ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में 200 फीट रोड स्थित ओसवाल अंपायर के पास संदिग्ध युवक की सूचना पर पुलिस पहुंची। हुलिए के आधार पर पकड़ा।