भादरा: भगतसिंह के विचारों की प्रासंगिकता पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
भादरा के गांधी पार्क में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से भगतसिंह के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता रणजीत सिंह दुहारिया ने की। वक्ताओं ने भगतसिंह के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए रोजगार, निजीकरण, नियमित डीपीसी, रिक्त पद भरने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।