फर्रुखाबाद: गांव महमदपुर गढ़िया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ हुए घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गांव महमदपुर गढ़िया निवासी 38 वर्षीय उमेश चंद्रपुत्र शिवनारायण को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ ने घायल उमेश चंद्र को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मामले पर घायल उमेश चंद्र ने बताया वह खेत से अपने घर पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।