हिंदू जागरण मंच के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शास्त्र और शस्त्र के महत्व पर दिया संदेश
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-हिंदू जागरण मंच, शाहपुरा की ओर से सोमवार को कलिंजरी गेट स्थित ठाकुर बाबा की बगीची में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ठाकुर बाबा की बगीची के पटेल श्री कृष्ण धाकड़ ने की। कार्यक्रम में आलोक सेंट्रल स्कूल के वीरेंद्र जी व्यास का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर वीरेंद्र व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक हिंदू को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। उन्होंने शास्त्र और शस्त्र के महत्व को बताते हुए कहा कि शास्त्रों का ज्ञान होने पर ही शस्त्रों का सही सदुपयोग किया जा सकता है। भगवान परशुराम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्र और शस्त्र दोनों का समन्वय धर्म की रक्षा और विजय के लिए आवश्यक है।
उन्होंने भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध, वनवास के प्रसंग तथा नवरात्रि के नौ दिनों में देवी उपासना के माध्यम से शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही धर्म, संस्कृति, संस्कार और आत्मरक्षा के महत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी जानकारी दी।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक हनुमान धाकड़, जगदीश बोहरा, अशोक बोहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, नरेश व्यास, शंकरलाल गुर्जर, निर्मल वर्मा, रामेश्वर जी, सुनील बली, बसंत वैष्णव, रोहित नायक, भागचंद खारोल, बालू गुर्जर, मुकेश लोहार, कैलाश रेगर, दुर्गेश शर्मा, प्रधान कुमावत, उदयलाल धाकड़, गोरु धाकड़, श्यामसुंदर शर्मा, राजू कहार, पार्षद निर्मल वर्मा, प्रेमशंकर सोनी, पवन बसेर, देवी लाल कहार, देवी लाल रेगर, चंद्रप्रकाश रेगर, संजय चौधरी एवं हजारी बेरवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की ओर से सुमित्रा माली, रीना लोहार, अंजलि, सानू लोहार, किरण माली, सुमन बोहरा सहित अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।