अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज गांव में मजदूरी के विवाद को लेकर राजमिस्त्री ने साथियों संग मिलकर मकान मालिक राममिलन गुप्ता की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सीओ ने राविवार सुबह 7 बजे बताया की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में टीमें जुटी हैं। मामले की जांच जारी है।