राशन डीलर की बड़ी गड़बड़ी पकड़ी
परिवर्तन निरीक्षक मीनाक्षी मीणा ने 30 मई 2026 को फूलिया कलां राशन डीलर रामदेव रेगर के गोदाम का निरीक्षण किया था। जहां निरीक्षण के दौरान स्टॉक में मात्र एक किलो गेहूं शेष पाया गया, जबकि गोदाम से लगभग 33.50 क्विंटल गेहूं अवैध रूप से रखा हुआ मिलने पर उसे जब्त कर अन्य राशन डीलर भांगचंद माली को सुपुर्द किया गया था। अनियमितता पाए जाने के बाद इस मामले में जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए राशन डीलर रामदेव रेगर को जारी प्राधिकार पत्र संख्या 758/03 को चार जून को निलंबित कर दिया।
#bhilwara #rajasthan #post #news