भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हुई अच्छी बारिश के बाद राजस्थान का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल एक बार फिर जीवंत हो उठा है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ियों के बीच लगभग 150 फीट गहरी घाटी में गिरने वाला मेनाल का झरना शुरू हो गया है। झरने की तेज गर्जना और आसपास फैली हरियाली ने पूरे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक मनमोहक बना दिया है।
मेनाल झरना न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। यह स्थल अपने अनोखे प्राकृतिक दृश्य, ऐतिहासिक धरोहर और प्राचीन मंदिरों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां 12वीं-13वीं शताब्दी के करीब 20 प्राचीन मंदिरों का समूह भारतीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है, जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। झरने से दूर रहे। जान जोखिम में नहीं डाले। सिर्फ सौंदर्य का आनंद उठाएं।
#menalwaterfall #menal #bhilwara #rajasthan #news