गढ़ी: गढ़ी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के लिए बेटी ने 5 लाख की सुपारी दी, पिता ने मामले में दी रिपोर्ट, केस दर्ज
गढ़ी थाना क्षेत्र में गढ़ी निवासी एक पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार पिता ने आरोप लगाया की उसकी बेटी उनकी हत्या करवाना चाहती है। इसके लिए बेटी ने 5 लाख की सुपारी दी है। एवं घर से 55 तोला सोना लेकर भाग जाने का भी आरोप लगाया हे। दर्ज रिपोर्ट में फरियादी अजीज पुत्र सिद्धिक शेख ने रिपोर्ट दी हे।