सिराथू: किसानों ने सिराथू तहसील में एसडीएम को गौशाला, पेयजल समस्या समेत कई समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
बुधवार भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के किसान भारी संख्या में सिराथू तहसील पहुंचे थे।बिदनपुर गाँव में गौशाला नहीं होना, पेयजल समस्या समेत अन्य समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।किसानों ने बताया कि कई महीनों से लगातार पत्र दिया जा रहा लेकिन समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा।किसानों ने कहा- समस्या 15 दिन में दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।