सिराथू: हकीमपुर गाँव के दो घरों में लाखों रुपए की चोरी, बहन के घर से लौटी महिला ने पुलिस में की शिकायत
सिराथू तहसील के अनेठा गाँव के हकीमपुर में बुधवार भोर में दो घरों में लाखों रुपए की चोरी हो गई है।गाँव के रहने वाले माता प्रसाद ने बताया कि उनके घर से लगभग 7 लाख रुपए के आभूषण और ₹70 हजार नगद चोरी हुवा है।दूसरी तरफ गाँव की विधवा महिला चम्पाकली देवी जो अपने बहन के घर फतेहपुर गई थीं।जानकारी प्राप्त होने पर लौटी तो पुलिस से शिकायत की है।पुलिस जांच में जुट गई।