सिराथू: कमासिन चौराहे पर युवक को दबंगों ने लात-घुसों और बेल्ट से पीटा, पुलिस रही मौजूद
सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन चौराहे पर मंगलवार रात हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो मंगलवार रात की बताई जाती है।वीडियो में एक युवक को कुछ लोग लात घुसो और ईट तथा बेल्ट से पीट रहे हैं।वीडियो में पुलिस की भी मौजूदगी दिख रही है लेकिन पुलिस के सामने भी युवक को पीटा जा रहा है।यहाँ दबंगई चरम पर देखी जा सकती है।