जमुई: जमुई में आपूर्ति व्यवस्था पर डीएम ने सख्ती दिखाई, निगरानी बढ़ाने और त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 जमुई में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को डीएम नवीन कुमार ने गुरुवार 3 बजे समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। एलपीजी गैस, ईंधन और खाद्य सामग्री की उपलब्धता पर विशेष नजर रखने को कहा गया।