हरदोई: अटवा असिगांव के पूर्व प्रधान सुधीर सिंह के समर्थकों पर लगा फायरिंग और मारपीट करने का आरोप, दो घायल लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | May 8, 2024 कोतवाली देहात के अटवा असिगांव के पूर्व प्रधान सुधीर सिंह वहां तकरीबन 40 बीघा सरकारी ज़मीन को पट्टे की बता कर उस पर खेती कर रहे थे। गांव के कुछ लोगों की शिकायत पर प्रशासन की तरफ से फसल काटने पर रोक लगी हुई थी। बुधवार को गांव के काफी लोग अमित शाह की रैली में शामिल होने आए हुए थे,उसी बीच पूर्व प्रधान,उसके भाई प्रमोद सिंह और कुछ समर्थक जबरन उस फसल को काटने लगे।