हरदोई: सांडी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
Hardoi, Hardoi | May 8, 2024 सांडी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुँचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान भाइयों आपसे बीजेपी ने झूठ बोला है।किसान भाईयों आप लोगो से कहा गया था कि किसानों की आय दोगनी हो जाएगी पर किसानों को धोखा दिया।और जब कर्ज माफ करने की बात आई तो बड़े बड़े उद्योगपतियों का करोड़ो का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नही किया गया