हरदोई: सिंधौली गांव के निकट साइकिल से बाजार जा रहे किशोर को बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 8, 2024 हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी सर्वेश का 16 वर्षीय पुत्र नितिन साइकिल से बाजार जा रहा था तभी गांव के ही निकट बाइक सवार ने नितिन को पीछे से टक्कर मार दी।बाइक की टक्कर लगने से नितिन सड़क पर जा गिरा जिससे उसको गंभीर चोटें आई।सूचना पर पहुँचे परिजन घायल नितिन को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।