मोहनलालगंज: पुरानी रंजिश के चलते हथौड़ी से हमला, आरोपी किया गया गिरफ्तार
नगराम पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 26 जनवरी दोपहर करीब दो बजे की है। सलेमपुर अचाका निवासी मिठाईलाल की तहरीर पर दर्ज मामले में बताया गया कि उनका बेटा गोविंद किराने की दुकान पर बैठा था, तभी दीपक ने पुरानी रंजिश के चलते उसके सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया।