मोहनलालगंज: गोसाईगंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्टार कार केयर के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने की है। ग्राम शेखनापुर निवासी प्रताप नारायण के घर के बाहर एक व्यक्ति करीब एक घंटे तक जमीन पर लेटा रहा। जब लोगों ने उठाने की कोशिश की तो उसकी मौत हो चुकी थी।