मोहनलालगंज: दुकान में घुसकर युवक पर हमला, बिना पैसे सामान मांगने पर हुई मारपीट
लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के सलौली गांव में दुकान पर सामान देने से मना करने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू के अनुसार, गांव निवासी एक युवक शराब के नशे में दुकान में घुस आया और बिना पैसे मसाला मांगने लगा।