घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर कार ने राहगीर बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल, अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर कार ने राहगीर बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर कार ने राहगीर बुजुर्ग पिपरी निवासी नत्थू परते 70 साल को टक्कर मार दी।