लालगंज: गंभीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने 1.77 करोड़ रुपए के गांजे के साथ तस्कर पर किया आर्थिक प्रहार, कंटेनर वाहन किया ज़ब्त
आजमगढ़ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंभीरपुर क्षेत्र में मार्च 2026 में 353.990 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय तस्कर की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई किया है । करीब 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को विधिक रूप से जब्त कर लिया गया है ।