कांके: रातू थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2026 रातू थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदीप मुंडा उर्फ रावन और सुनील मुंडा को गिरफ्तार किया।