बिंदकी: दरबेशाबाद में विमुक्ति जाति आभार दिवस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा- मिलेगा अधिकार
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद में सोमवार को दिन में 2 बजे से बारा समाज द्वारा विमुक्ति जाति आभार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार में अब घुमंतू विमुक्ति जाति को उनका अधिकार मिल सकेगा। आवासीय विद्यालय बनाए जाने की घोषणा किया।