सहारनपुर: समाधान दिवस पर आई 85 शिकायतें, डीएम ने मौके पर पांच का कराया निस्तारण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सहारनपुर के तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 85 शिकायतें पहुंचीं। दोपहर तीन बजे तक चले समाधान दिवस में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने इनमें से राजस्व विभाग की पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों को बाकी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।