जलालाबाद: आधार कार्ड बनाने में हो रही धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने जलालाबाद तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम को बताई समस्या
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में कृषि उत्पादन मंडी के डाकघर में, बीएसएनल केंद्र में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा तहसील रोड कॉल बीआरसी याकूबपुर में आधार संशोधन, केवाईसी अपडेट, फिंगर अपडेट एवं नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं. जहां पर जमकर धांधली हो रही है और तय रकम से ज्यादा रकम वसूली जा रही है। जिसके लिए दलाल सक्रिय है।