कानपुर: कल्याणपुर पनकी रोड पर अनियंत्रित होकर कार नाले में घुसी,ड्राइवर घायल
कल्याणपुर पनकी रोड पर एक तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई है और मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने जानकारी दी कि दुर्घटना में घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।