सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक के साथ दबंगों ने की मारपीट व गाली-गलौज
थाना जरीफनगर क्षेत्र के दूधवा स्थित इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट- पेट्रोल पंप पर दबंगों द्वारा संचालक के साथ गाली गलौज मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, मंगलवार को शाम 23 जून 2026 को 5:15 की घटना बताई गयी है।पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक रामपाल सिंह ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र दिया, आरोपीयों ने पेट्रोल पंप पर भय का माहौल बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।