जतारा: विजरावन: नशे में हैवानियत! पति ने पत्नी पर पत्थर से किया हमला
विजरावन में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपी राहुल ने अपनी पत्नी गुड्डी अहिरवार पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।