जौनपुर: शीतला धाम चौकिया में 'नेकी घर' टीम द्वारा किया गया प्रसाद का वितरण
शनिवार को शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन शक्तिपीठ मां शीतला धाम चौकिया में नेकी घर टीम द्वारा प्रसाद वितरण किया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने मां के दरबार में प्रसाद का भोग लगाने के उपरांत भक्तों में प्रसाद वितरण करके किया।