जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी द्वारा सीबीजी प्लांट का शिलान्यास किए जाने के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, गैरवाह में भी लगेगा प्लांट
मुख्यमंत्री योगी द्वारा बदायूँ में सीबीज़ी प्लांट के शिलान्यास करने का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा एवं विधायक शाहगंज रमेश सिंह जी द्वारा बताया गया कि तहसील शाहगंज के विकास खंड सुईथाकला के ग्राम गैरवाह में भी लगेगा प्लांट। यह प्लांट 15 टन सीबीजी प्रतिदिन का उत्पादन करेगा।