जौनपुर: फतेहगंज बाजार के पास ट्रेलर व मैजिक वाहन की टक्कर में मैजिक चालक की हुई मौत, ट्रेलर चालक हुआ घायल
शनिवार को प्रयागराज की तरफ से आ रही ट्रेलर ट्रक फतेहगंज बाजार के निकट डीह जहानिया गांव के मोड़ के समीप मैजिक से जोरदार टक्कर हो गई। मैजिक का चालक मोहम्मद आकिब पुत्र अलताभ खान निवासी ग्राम कटघर, थाना मुठ्ठीगंज जिला प्रयागराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक आशीष यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी ग्राम कुचहरा थाना घोसी जनपद मऊ का निवासी घायल है।